ट्रेन की चपेट में आकर टैम्पों चालक की मौत
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कजगाव रेलवे स्टेशन के पर गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक टैम्पों चालक की मौत हो गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।लाइनबाजार के परियावा गांव निवासी 55 वर्षीय फेरु निषाद टैम्पों चलाकर रोजी रोटी कमाते थे।कुछ दिनों से वायरल बुखार से पीड़ित थे।वह सलखापुर रेलवे स्टेशन से एजे ट्रेन से सवार होकर कजगाव स्टेशन पर आए।वहां से वह दवा लेने जौनपुर शहर जाना था। फेरु जब ट्रेन से उतरकर प्लेटफार्म पर उतरा।उसी समय ट्रेन चल दी।वह ट्रेन में चढ़ने वाले सीढ़ी की चपेट में आकर पटरी की तरफ गिर गया । उसका पेट मे गम्भीर चोट आयीं तथा उसका एक हाथ कट गया।उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां है।
फोटो 01जेएनपी।

