*विज्ञान प्रदर्शनी-2026-27 में छात्राओं के मॉडल्स ने दिखाई विकसित भारत की चाह*
●छात्र छात्राएं ज़ीरो कास्ट मॉडल्स (कम से कम लागत में बने मॉडल्स) को दें प्राथमिकता-डॉ दिनेश कुमार
●मॉडल्स को रखें प्लास्टिक विहीन-डॉ दिनेश कुमार
लखनऊ, 19 सितंबर 2026।
लालबाग गर्ल्स इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को विज्ञान प्रदर्शनी-2026-27 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र पांडे, जिला विद्यालय निरीक्षक, लखनऊ तथा विशिष्ट अतिथि मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, डॉ. दिनेश कुमार रहे,
छात्राओं के मॉडल्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सत्यम शिवम सुंदरम विज्ञान प्रभारी राजकीय इंटर कॉलेज निशात गंज , डॉ वी पी सिंह मुख्य राज्य अन्वेषक राष्ट्रीय बाल विज्ञान
कांग्रेस एवं डॉ अनूप चतुर्वेदी विज्ञान संचारक उपस्थित रहे ।
विद्यालय की प्रधानाचार्य निशा श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि को शॉल पहनाकर एवं पौधा भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि ने दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने प्रदर्शनी में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत प्रत्येक मॉडल का बारीकी से अवलोकन किया तथा छात्राओं से उनके मॉडलों की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता के संबंध में जानकारी प्राप्त की साथ ही उनको मॉडल्स की उपयोगिता बढ़ाने के टिप्स भी दिये, छात्राओं ने अपनी नवाचारपूर्ण सोच एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का परिचय देते हुए अनेक उपयोगी एवं रचनात्मक मॉडल प्रस्तुत किए।
डॉ दिनेश कुमार ने अपने सम्बोधन में बताया कि छात्र छात्राएं ज़ीरो कास्ट मॉडल्स को तैयार करने में वरीयता दें,कम से कम लागत में तैयार किया गया मॉडल ही उत्कृष्ट मॉडल के रूप में चयनित होने की श्रंखला में ज़्यादा रहते हैं प्रत्येक शिक्षक शिक्षिका इस बात का ध्यान रखें कि मॉडल्स बनाते समय किसी छात्र छात्रा अथवा उनके अभिभावकों पर अधिक व्ययभार न आये ,मॉडल में उपयोग की जाने वाली सामग्री निःशुल्क या कम से कम लागत में सरलता से मिल जाये
वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक श्री देवेंद्र पांडे ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन मॉडलों का छोटे स्तर पर विद्यालय के दैनिक कार्यों में उपयोग कर उनकी उपयोगिता को और बढ़ाया जा सकता है।
उन्होंने बताया छात्राओं द्वारा बनाए गए वर्किंग मॉडलों की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को अपने नवाचारों एवं मॉडलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत एवं अपलोड करने के लिए प्रेरित किया।
प्रदर्शनी में मशरूम हार्वेस्टिंग ऑन वेस्ट मटेरियल , ड्राई न्यूटन्स क्रैडल , हाइड्रोफोनिक , सोलर आयरनिंग कार्ट , लिफ्ट डैमेज प्रिवेंशन , ब्रेन फंक्शनिंग , स्मार्ट सिटी , रोबोट , फ्लड गार्ड स्मार्ट ड्रेन सेफ्टी सिस्टम , फ़्लमेबल हैंड , फ्लड वाटर मैनेजमेंट , शटल रॉकेट , इसरो कार्यशाला , लालबाग पैथोलॉजी , एक्यूप्रेशर , यूनिवर्स मॉडल आदि जैसे नवाचारयुक्त मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञान शिक्षिकाओं स्मिता हैमलिन , अर्चना सैनी , नीरज यादव , तनु चंद्रा एवं इतरत रज़ा के मार्गदर्शन में विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कुल छात्राओं ने अपने 150 मॉडल प्रस्तुत किए, जिनमें 60 वर्किंग मॉडल रहे।
मॉडलों के मूल्यांकन के लिए गठित निर्णायक मंडल में आरती पांडेय दीपा तिवारी , रमन सिंह एवं फराह जमशेद रहीं।
, इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल निशा श्रीवास्तव एवं शिक्षिकाएँ अर्चना शर्मा , निधि स्मिथ , शैली अवस्थी , अलीना रहमान , उम्मे जैनब एवं विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञान प्रदर्शनी ने छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, समस्या-समाधान की क्षमता एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित किया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मॉडलों की अतिथियों ने सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

