(लखीमपुर खीरी)स्कूल में खूनी खेल, क्लासरूम के बाहर महिला टीचर को घसीटकर मारी गोली, प्रेमी ने खुद की भी ली जान

(लखीमपुर खीरी)स्कूल में खूनी खेल, क्लासरूम के बाहर महिला टीचर को घसीटकर मारी गोली, प्रेमी ने खुद की भी ली जान
लखीमपुर खीरी ,22 सितंबर ,(आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल परिसर में घुसकर सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका और स्कूल की महिला टीचर निशात फातिमा को क्लासरूम के सामने गोली मार दी। शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। इसके फौरन बाद आरोपी ने उसी तमंचे से अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। दिनदहाड़े स्कूल के भीतर हुई इस दोहरी मौत की वारदात से पूरे परिसर और इलाके में चीख-पुकार और दहशत का माहौल बन गया।
ष्टष्टञ्जङ्क में कैद हुआ खौफनाक मंजर, सीढ़ियों से घसीटता दिखा आरोपी
वारदात का एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो घटना की भयावहता को साफ बयां कर रहा है। फुटेज में आरोपी सऊद अंसारी बेखौफ होकर स्कूल की पहली मंजिल की तरफ शिक्षिका निशात फातिमा को जबरन हाथ पकड़कर घसीटते हुए ले जाता नजर आ रहा है। महिला टीचर खुद को छुड़ाने की कोशिश करती दिख रही है, लेकिन आरोपी उसे जबरदस्ती पहली मंजिल तक खींच ले गया और क्लासरूम के बिल्कुल सामने उसे गोली मार दी।
प्रेम प्रसंग में खूनी अंजाम, मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम
प्रारंभिक जांच और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी सऊद अंसारी और टीचर निशात फातिमा के बीच पहले से प्रेम संबंध थे। हाल के दिनों में दोनों के बीच किसी बात को लेकर गहरा विवाद चल रहा था। इसी आक्रोश में सऊद हथियार लेकर स्कूल में दाखिल हुआ। उसने पहले शिक्षिका के साथ बदसलूकी और जोर-जबरदस्ती की और फिर सरेआम गोली मारकर उसकी जान ले ली। शिक्षिका के लहूलुहान होकर गिरते ही आरोपी ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। दोनों के शव फर्श पर खून से लथपथ पड़े मिले।
पुलिस ने कब्जे में लिए साक्ष्य, जांच में जुटा फॉरेंसिक दस्ता
सूचना मिलते ही थाना सदर कोतवाली पुलिस और जिले के आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या और आत्महत्या में इस्तेमाल हथियार, खोखे और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य सील कर लिए हैं। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्कूल में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की टाइमलाइन, आरोपी के स्कूल में प्रवेश करने के तरीके और दोनों के फोन रिकॉर्ड की गहनता से पड़ताल की जा रही है ताकि पूरी घटना की कड़ियों को स्पष्ट किया जा सके।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *