सहकारिता विभाग की चार योजनाओं का षुभारंभ
जौनपुर । कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। मुख्यमंत्री ने लखनऊ से सहकारिता विभाग की चार योजनाओं की शुरुआत की। इस दौरान प्रेक्षागृह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया।मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई योजनाओं में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और यूपीसीडीसी डेटाबेस ऐप शामिल हैं। कार्यक्रम में बताया गया कि इन योजनाओं का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देना, खाद की आपूर्ति में पारदर्शिता लाना और किसानों की आय बढ़ाने में मदद करना है। श्भारत टैक्सीश् योजना के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी गई। जौनपुर में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष (मछलीशहर) डॉ. अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने देखा। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास लिमिटेड में अच्छा कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। इनमें अजय कुमार सिंह, अशोक कुमार, कमलेश कुमार, अशोक कुमार और सुरेश शामिल रहे। अतिथियों ने उन्हें अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से 250 से अधिक किसान कार्यक्रम में पहुंचे। उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई योजनाओं और ऐप्स के बारे में जानकारी दी गई। किसानों को योजनाओं के उद्देश्य, लाभ और उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सहकारिता और कृषि क्षेत्र को आधुनिक एवं डिजिटल बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अन्य किसानों को भी इनके बारे में जागरूक करने की अपील की।

