*मण्डलीय कला उत्सव 2026 ने दिए बारह उत्कृष्ट कलाकार*
देश की उपासना ब्यूरो
• मण्डलीय कला उत्सव 2026 ने दिए बारह उत्कृष्ट कलाकार*
*• कला और संस्कृति के संगम को जीवन्त करता कला उत्सव 2026*
*• स्वयं को तलाशने और तराशने का मंच है कला उत्सव- विष्णु कांत पाण्डेय*
*• कला स्वतंत्र है उसे किसी अनिवार्यता की आवश्यकता नहीं- डॉ० प्रदीप कुमार*
*• कला एक प्राकृतिक प्रतिभा होती है जिसे निखारने के लिए मात्र एक अवसर चाहिए- डॉ दिनेश कुमार*
28 सितम्बर 2026
स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानने, उसे पोषित करने, प्रस्तुत करने और शिक्षा में कला को बढ़ावा देने के दृष्टिगत आज दिनांक 28 सितम्बर 2026 को पॉयनियर मॉन्टेसरी इण्टर कॉलेज एल्डिको ब्रांच में मण्डल स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें लखनऊ मण्डल के जनपदों उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर-खीरी व हरदोई से चुने हुए 38 विद्यालयों के 123 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी गाइड-लाईन के अनुसार कला उत्सव की विषयवस्तु-‘‘विकसित भारत-वर्ष 2047 के भारत की परिकल्पना‘‘ है।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा(माध्यमिक) विष्णु कान्त पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मण्डल, लखनऊ डा प्रदीप कुमार ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा मध्यामिक विष्णु कांत पाण्डेय, जे डी , डॉ प्रदीप कुमार, मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ,पॉयनियर समूह के प्रबन्धक बृजेन्द्र सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि विष्णु कान्त पाण्डेय द्वारा प्रतिभागियों को ‘‘स्वंय को तलाशने और तराशने‘‘ के साथ ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं गयी।
मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मण्डल डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के निर्णायक के रुप में डॉ कुसुम लता गुप्ता, ज्योति गुप्ता, कुसुम वर्मा, पवन कुमार, राखी अग्रवाल, डॉ शालिनी अग्रवाल, सरबजीत सिंह मारवाह, शुभी अग्रवाल, विकास अवस्थी, आशुतोष वर्धन, संजीव रॉय उपस्थित रहें।
सभी विजयी प्रतिभागियों एवं टीमों को संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ प्रदीप कुमार एवं मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार द्वारा मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किये गए
इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ विनोद कुमार, पायनियर समूह के प्रबन्धक बृजेन्द्र सिंह एवं पॉयनियर मॉन्टेसरी इण्टर कॉलेज एल्डिको ब्रांच की प्रधानाचार्या शर्मिला सिंह, मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, डॉ दिनेश कुमार सहित मण्डल के विभिन्न राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वन्दना तिवारी द्वारा किया गया।
कला उत्सव की मण्डलीय नोडल आकांक्षा पाठक के अनुसार कार्यक्रम के अन्तर्गत संपन्न विभिन्न प्रतियोगिताओं का परिणाम निम्नवत् है। प्रत्येक विधा में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी प्रदेश स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में लखनऊ मण्डल का प्रतिनिधित्व करेंगे
*परिणाम*
*संगीत गायन एकल: शास्त्रीय* ,
आरना त्रिपाठी, कक्षा – 9
एस के डी एकेडमी, गोमती नगर, लखनऊ।
*संगीत गायन समूह: लोकगीत*
चंदन शुक्ला, आयुष मिश्रा ,कक्षा-11, कृषक इण्टर कॉलेज, महाेली, सीतापुर।
*संगीत वादन एकल (स्वर वाद्य): शास्त्रीय*
संकल्प मिश्र, कक्षा – 9, सेंट फिडलेस कॉलेज, लखनऊ।
*संगीत वादन एकल (ताल वाद्य): शास्त्रीय*
कृष्णा पाण्डेय, कक्षा- 11, राजकीय इण्टर कॉलेज, हरदोई , लखनऊ।
*संगीत वादन समूह: शास्त्रीय*
आशुतोष मिश्रा, राज कटियार, रौनक अवस्थी, कक्षा -10, राजन मिश्रा, कक्षा-11
कृषक इंटर कॉलेज , महोली सीतापुर।
*नृत्य एकल: शास्त्रीय* – खुशी रस्तोगी , कक्षा 12, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज लखनऊ।
*नृत्य समूह: लोक*
लक्ष्मी, प्रिया, विशाली, खुशबू, कक्षा-10, राजकीय हाईस्कूल रोझाईया, भीकमशाह, रायबरेली
*नाटक समूह: लघु नाटिका*
अमन कुमार, अमित, दीपक, ऋषभ यादव, कक्षा 12 – राजकीय जुबिली इण्टर कॉलेज, लखनऊ।
*दृश्य कला एकल: द्विआयामी (चित्रकला)*
ब्रमेश जॉय, कक्षा-12
राज0 जुबिली इ0का0 लखनऊ
*दृश्य कला एकल: त्रिआयामी (मूर्तिकला)*
रानी राठौर, कक्षा 12, कृषक इंटर कॉलेज, महोली, सीतापुर
*दृश्य कला समूह: स्थानीय शिल्प*
चानशी, तमन्ना, कक्षा 11 – राज0का0इ0कॉलेज लखीमपुर खीरी
*पारम्परिक कहानी वाचन समूह*
कीर्ति त्रिपाठी, पलक्षी दुबे, कक्षा 12,
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विकास नगर लखनऊ।

