मारपीट में आठ लोगों पर बलवा मुकदमा  

मारपीट में आठ लोगों पर बलवा मुकदमा
जौनपुर।लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम पुर पांडेयपुर गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर   घर में घुसकर मां बेटे समेत तीन को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों पर बलबा समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।  पांडेयपुर निवासी मो0 रियान ने लाइन बाजार थाने में तहरीर देकर अवगत कराया कि रविवार की देर रात लगभग दस बजे मो0 रियान अपने घर के बाहर दरवाजे पर खड़ा था, तभी पड़ोस का मो0 कैफ और उसके परिवार के कई लोग गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर सभी दौड़ा लिए।  रियान जान बचाकर घर के अंदर भागा तो आरोपी मो0 कैफ, गुफरान, मोज्जम, दानिश, नाब, अकरम, छोटू जबरदस्ती घर में घुस गए और लाठी-डंडे से मो0 रियान को मारा पीटा जिससे उसका सिर फट गया मो0 रियान के बचाव में आई उसकी मां हसीना और आलम गीर को भी मनबढ़ो ने मारपीट कर घायल कर दिया। जाते समय सभी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सोमवार शाम को मो0 रियान की तहरीर के आधार पर मो0 कैफ, गुफरान, मज्जू, दानिश, नवाब, राजा, छोटू अकरम के खिलाफ बलवा समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *