स्काउटिंग-गाइडिंग को जीवनशैली में अपनाकर अनुशासित नागरिक बनें- नीरज केसरी
प्रयागराज। बेसिक कोर्स कब मास्टर, फ्लॉक लीडर, स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र, मम्फोडगंज में किया जा रहा है। शिविर के छठवें दिवस पर प्रतिभागियों को खोज के चिन्हों के माध्यम से हाईक/भ्रमण के लिए मुख्य अतिथि नीरज केसरी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज ने हरी झंडी दिखाकर प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र से रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नीरज केसरी ने कहा कि सभी प्रतिभागी लॉर्ड बेडेन-पॉवेल के बताए मार्ग पर चलकर एक अच्छे स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज तथा जिला सचिव भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद प्रयागराज डॉ. पी.पी. सिंह के सहयोग से प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त, प्रयागराज मंडल, प्रयागराज सुंदरम शुक्ला के पर्यवेक्षण में प्रतिभागियों को विभिन्न गतिविधियों एवं स्काउटिंग-गाइडिंग के कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

