वीरांगना रानी दुर्गावती को किया नमन

वीरांगना रानी दुर्गावती को किया नमन
प्रयागराज। गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से आयोजित संगोष्ठी में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि रानी दुर्गावती को उनकी वीर्य और साहस के लिए युगों तक याद किया जायेगा। अपने गोंडवाना राज्य की रक्षा के लिए उन्होंने वीरतापूर्वक मुगल आक्रमणकारियों से मुकाबला किया। मुगलों के सामने उन्होंने झुकने से इनकार कर दिया। रानी दुर्गावती ने नारी सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रानी दुर्गावती ने अपने समाज राज्य की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राजेश गोंड ने कहा कि रानी दुर्गावती जैसी वीरांगना युगों में जन्म लेती हैं जिन्होंने मातृ शक्ति की वीरता का उदाहरण प्रस्तुत किया। डॉ शैलेश पांडेय ने रानी दुर्गावती के जीवन उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला।  कार्यक्रम का संचालन डॉ धर्मेन्द्र गौड़ ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आनंद सोनकर, अमित गोंड, मो सरीफ, राम नरेश गोंड, पार्षद प्रवीण भारती, राम लला गोंड, अनिल विश्वकर्मा, मोहित गुप्ता, पूजा गोंड, बजरंग बहादुर गोंड आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *