अवसान मैया के दरबार में पहुँचीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री, कुड़धाम में की पूजा-अर्चना
सुलतानपुर। इसौली विधानसभा के धमौर मंडल स्थित कुड़धाम मंदिर परिसर में पूज्य मौनी महाराज के आह्वान पर आयोजित विशाल दुख दूरिया कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री बबिता तिवारी शामिल हुईं।
उन्होंने अवसान मैया के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लोककल्याण की कामना की तथा उपस्थित मातृशक्ति का आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता के इस आयोजन में बबिता तिवारी की सहभागिता देखने को मिली। उन्होंने माँ अवसान मैया के चरणों में नमन करते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। बबिता तिवारी ने कहा कि धार्मिक आस्था, जनसेवा और समाज के प्रति समर्पण ही जीवन को सार्थक बनाते हैं। उन्होंने माँ अवसान मैया से इसौली विधानसभा सहित समस्त जनमानस के कल्याण और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

