लोकतंत्र को खत्म कर रही सरकार

लोकतंत्र को खत्म कर रही सरकार

-संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

अयोध्या। वोट चोरी व ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के मुद्दे का दायरा बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले विभिन्न संगठनों के लोग जोरदार नारेबाजी करते हुए सोहावल में मार्च निकालकर तहसील पहुंचे। प्रदर्शनकारी मांगों से संबंधित ज्ञापन देने के लिए तहसील परिसर में सक्षम अधिकारी के आने का काफी देर तक इंतजार करते रहे लेकिन ज्ञापन लेने कोई नहीं आया जो शासन प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाता है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश की सत्ता वोट चोर ज्ञानेश कुमार को बचाने में लगी है और अंग्रेजों की क्रूरता को पीछे छोड़ते हुए जंतर-मंतर पर तिरंगा झंडा फहराने के आरोप में युवाओं को जेल भेज रही है। सरकार के इस असंवैधानिक कृत्य से देश का नागरिक और युवा समुदाय डरने वाले नहीं हैं। संयुक्त किसान मोर्चा इस आंदोलन को गांव गांव तक पहुंचाएगा। ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा। वक्ताओं ने सरकार पर लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने एसआईआर के माध्यम से देश भर में तेरह करोड़ से अधिक मतदाताओं का नाम काट दिया और भाजपा के अनुकूल वोटर तैयार करने का काम किया जो देश के साथ किसी गद्दारी से कम नहीं है। इसके लिए मुख्य चुनाव आयुक्त को गिरफ्तार कर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। कार्यक्रम में संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक मया राम वर्मा, अशोक कुमार तिवारी, अतीक अहमद, अशोक यादव, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विनोद सिंह, मया राम वर्मा, कमला प्रसाद बागी, आशीष पटेल, रवीन्द्र कुमार वर्मा, अभय राज ब्रह्मचारी, धर्म राज पटेल, यासीन बेग, राम नारायण वर्मा, राजेन्द्र कुमार, महराजदीन वर्मा, राम मनोहर वर्मा, अमर बहादुर, बलराम, अशोक कुमार वर्मा, राम मिलन वर्मा, अरविन्द वर्मा, रमेश चंद, जगजीवन पटेल, बकरीदी खां, श्यामजी पटेल, बृजेश वर्मा, गंगा राम वर्मा, पिंटू वर्मा, दयाशंकर पटेल, राजकुमार वर्मा, सुनील कुमार वर्मा आदि लोग शामिल रहे।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 2027 के चुनाव की तैयारियों पर आज करेंगे मंथन

अयोध्या। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शुक्रवार को अयोध्या में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में कई जनपदों के जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रवासी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में शिक्षक एमएलसी चुनावों की समीक्षा, जिलों की वर्तमान सांगठनिक स्थिति, विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। बैठक में अयोध्या महानगर, जिला इकाई , अम्बेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती जिले प्रतिभाग करेंगे। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा शिक्षक एमएलसी चुनाव के संबंध में शिक्षकों से संपर्क, मतदाता सूची और चुनावी तैयारियों से जुड़े विषय पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के तहत शिक्षकों और प्रबंधकों से संवाद किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की तैयारियों और जमीनी स्तर पर चल रही गतिविधियों की जानकारी भी ली जाएगी। विभिन्न जिलों की संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा होगी। इसमें जिला स्तर पर संगठन के कामकाज, पदाधिकारियों की भूमिका और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से जुड़े विषयों पर मंथन किया जाएगा। बैठक में शामिल होने वाले विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी अपने-अपने जिलों की सांगठनिक स्थिति और गतिविधियों से संबंधित जानकारी साझा करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, राघवेन्द्र पाण्डेय, डा राकेश मणि त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *