कूडेभार में मंत्री पद पर जमकर हुई वोटिंग वैभव भटनागर हुए विजई
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद सुलतानपुर (सम्बद्ध- अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ भारत) के ब्लॉक इकाई कादीपुर एवं कूडेभार में त्रैवार्षिक अधिवेशनध्शिक्षक सम्मेलन सम्पन्न हुआ। कादीपुर में कुल 402 मतदाता थे। अध्यक्ष पद पर अरूण कुमार सिंह एवं मंत्री पद पर वेदप्रकाश मिश्र ने नामांकन किया। जांचोपरांत दोनों आवेदन वैध पाए गए और अन्य कोई नामांकन न दाखिल होने पर अध्यक्ष पद पर अरूण कुमार सिंह को एंव मंत्री पद पर वेद प्रकाश मिश्र को निर्विरोध विजई घोषित किया गया। मतदान पर्यवेक्षक रामअनुज यादव जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा मतदान अधिकारी सुचित्रा नंदन चतुर्वेदी एवं इंद्रेश कुमार यादव रहे।वहीं कूडेभार में कुल 377 मतदाता थे। अध्यक्ष पद पर अरूण वर्मा एवं मंत्री पद पर वैभव भटनागर तथा सुनील कुमार ने नामांकन दाखिल किया। जांचोपरांत सभी आवेदन पत्र वैध पाए अध्यक्ष पद पर अन्य कोई नामांकन दाखिल न होने के कारण अरूण वर्मा निर्विरोध विजई घोषित हुए एवं मंत्री पद पर दो नामांकन पत्र प्राप्त होने से जमकर वोटिंग हुई जिसमें वैभव भटनागर को 205 मत प्राप्त हुआ वहीं सुनील कुमार कनौजिया को 116 मत प्राप्त हुआ जिसमें वैभव भटनागर 89 मतों से विजई हुए मतदान पर्यवेक्षक जिला कोषाध्यक्ष डॉ.विनय प्रजापति तथा मतदान अधिकारी धर्मेन्द्र त्रिपाठी एवं देशराज रहे।सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय एवं जिला मंत्री राम आशीष मौर्य ने बधाई दीं इस मौके पर राहुल मिश्र, प्रमोद सिंह,जनार्दन,अखिलेश मौर्या, विवेक यादव मीना मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे ।मंच का कुशल संचालन डॉ.चन्द्रपाल राजभर ने किया और निर्विरोध निर्वाचन को शिक्षक एकता, विश्वास और संगठन की मजबूती का प्रतीक बताया गया।

