जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन के निर्देश के क्रम में जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन के निर्देश के क्रम में जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर तहसील मड़ियाहूँ में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को केंद्र में रखते हुए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

तहसील मड़ियाहूँ में मिशन शक्ति के अंतर्गत कुम्हारी कला हेतु भूमि आवंटन एवं वरासत से संबंधित कार्यवाही के साथ-साथ अंत्योदय योजना की महिला लाभार्थियों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त महिलाओं की समस्याओं के समाधान एवं उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से भी सहयोग प्रदान किया गया।

 

इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निष्पक्ष एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके। मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें सम्मान एवं सुरक्षा प्रदान करने पर विशेष जोर दि

या गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *