त्यौहारों पर विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, पेयजल की समुचित व्यवस्था के निर्देश

त्यौहारों पर विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, पेयजल की समुचित व्यवस्था के निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा, मूर्ति विसर्जन, दशहरा एवं अन्य आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

अफवाह फैलाने वालो पर पैनी नजर रखते हुए उनके विरूद्ध करें कड़ी कार्रवाई- पुलिस आयुक्त

प्रयागराज। पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा़ की सहअध्यक्षता में रविवार को जिला पंचायत सभागार में दुर्गा पूजा/मूर्ति विसर्जन, दशहरा एवं अन्य आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं सुव्यस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में उपस्थित पीस कमेटी के पदाधिकारियों, सिविल डिफेंस व जिला अपराध निरोधक समिति के प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य लोगो के द्वारा त्यौहारों को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में अपने-अपने सुझाव दिए गए, जिसपर जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा, दुर्गा मूर्ति विसर्जन, दशहरा एवं अन्य त्यौहारों को हम सभी को आपसी सहयोग, सौहार्द के साथ सकुशल व सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जाना है।

उन्होंने सभी एसडीएम एवं एसीपी को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, जिला पंचायतराज विभाग, जल निगम, लोक निर्माण विभाग अग्निशमन विभाग सहित अन्य सभी विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने पीस कमेटी व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों से आगामी त्यौहारों को आपसी समन्वय व सद्भावना के साथ मनाये जाने में सहयोग प्रदान करने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *