*इंस्पायर मॉनक योजना 2026-27 में 29634 नामांकन के साथ लखनऊ मण्डल ने फिर बनाया कीर्तिमान*
●लखनऊ मण्डल से कुल 29634 नवाचारी विचारों का हुआ नामांकन
राजधानी लखनऊ सर्वाधिक 6682 नामांकन के साथ मण्डल में अव्वल
लखीमपुरखीरी 5609 नामांकन के साथ दूसरे
व
हरदोई 5606 नामांकन के साथ तीसरे स्थान पर
●लखनऊ मण्डल के विद्यालयों ने दिखाई सक्रियता,10 अक्टूबर 2026 के मध्यरात्रि 12 बजे तक थी नामांकन की अन्तिम तिथि
●नवाचारी मौलिक विचारों पर ही रहा फोकस
●अन्तिम 15 दिनों में तेजी से बढ़े नामांकन के आंकड़े
केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना इंस्पायर मॉनक 2026-27 में लखनऊ मण्डल के 6 जनपदों ने अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए नामांकन में नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं
जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने इस वर्ष नामांकन हेतु अपने सह जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ विनोद कुमार कन्नोजिया को इंस्पायर मानक योजना में नामांकन के लिए नोडल नियुक्त किया था जिनके कुशल मार्गदर्शन व सटीक रणनीति से गतवर्ष के नामांकन आंकड़ों को भी क्रॉस कर लिया
मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मण्डल डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि 15 जुलाई 2026 से नामांकन के लिए पोर्टल खोल दिया गया था, लखनऊ मण्डल के संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ प्रदीप कुमार ने डॉ दिनेश कुमार को योजना का मण्डलीय नोडल नियुक्त करते हुए, अपने मण्डल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को अपने अपने जनपदों में ब्लॉक वार अनुभवी नोडल नामित करवाते हुए नवाचारी विचारों के अधिक से अधिक नामांकन कराने के लिए लगातार गूगल मीट लेकर नामांकन की रफ़्तार में सार्थक वृद्धि करवाई,परिणाम स्वरूप इतने अधिक नामांकन लखनऊ मण्डल से हुए
●मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि नामांकन के लिए निर्धारित अन्तिम तिथि 10 अक्टूबर 2026 के मध्यरात्रि 12 बजे तक थी,इसलिए अन्तिम तिथि में रात 12 बजे तक मण्डल के सभी 6 जनपदों के जनपदीय नोडल सक्रिय रहे,रात 12 बजे तक जितने विद्यालयों ने छात्र छात्राओं के नामांकन किये उन सभी को सफलतापूर्वक राज्य स्तर को अग्रसारित किये गए,
●डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि मण्डल के जिला नोडल्स द्वारा उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट के अनुसार मण्डल के सभी 6 जनपदों से 10 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक राज्य स्तर के लिए फारवर्ड किये गए कुल नामांकन की जनपदवार संख्या निम्नलिखित है
लखनऊ – 6682 नामांकन
लखीमपुरखीरी-5609 नामांकन
हरदोई – 5606 नामांकन
उन्नाव- 4699 नामांकन
सीतापुर- 4344 नामांकन
रायबरेली – 2694 नामांकन
●इस प्रकार लखनऊ मण्डल के सभी छे जिलों द्वारा कुल 29634 (उन्तीस हज़ार छे सौ चौंतीस) नामांकन अग्रसारित किये गए हैं
●संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार ने लखनऊ मण्डल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के कुशल रणनीति द्वारा नामांकन में कीर्तिमान बनाने के लिए उनकी सराहना की है
– *डॉ दिनेश कुमार मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल* 🌹🙏🏻🙏🏻🌹

