26 को मनायी जायेंगी आचार्य रामचंद्र शुक्ल की जयंती 

26 को मनायी जायेंगी आचार्य रामचंद्र शुक्ल की जयंती

मीरजापुर। हिन्दी के साहित्य मनीषी मूर्धन्य विद्वान आचार्य रामचंद्र शुक्ल की 142 वीं जयंती आगामी 26 अक्टूबर, सोमवार को रमईपट्टी स्थित उनके विद्यालय रामचंद्र शुक्ल स्मारक शिक्षण संस्थान में दोपहर दो बजे से मनायी जायेगी। इससे पूर्व प्रात: आठ बजे बरौंधा कचार स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया जायेगा। दोपहर के गोष्ठी समारोह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दयाशंकर मिश्र होंगे। विशिष्ट अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र व नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केसरी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अनुज प्रताप सिंह करेंगे। बताते चलें कि आचार्य शुक्ल का जन्म बस्ती जिला के अगौना ग्राम में सन् 1884 में हुआ था, जबकि रमईपट्टी मिर्जापुर उनकी कर्मस्थली रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *