सपा ने महर्षि बाल्मीकि व संत नामदेव की जयंती पर दिया एकता का संदेश
– संविधान की रक्षा व शोषितों-वंचितों के अधिकारों के लिए समाज को करना होगा एकजुट: चिंतामणि
फोटो परिचय- (4) महापुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण करते सपाई।
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपद स्थित पार्टी कार्यालय में महर्षि बाल्मीकि व संत शिरोमणि नामदेव की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चिंतामणि का स्वागत किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए चिंतामणि ने कहा कि संत शिरोमणि नामदेव ने समाज के सभी वर्गों को भक्ति से जुड़ने की प्रेरणा देते हुए ऊंच-नीच की भावना से ऊपर उठने का संदेश दिया। वहीं, महर्षि बाल्मीकि की काव्य परंपरा में जीवों के प्रति दया, करुणा और संवेदनशीलता का विशेष महत्व है। उन्होंने समाज को एकजुट व शिक्षित करने पर जोर देते हुए कहा कि बाबा साहब के दिए संविधान की रक्षा करना आज समय की मांग है। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों को एकजुट कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने तथा अखिलेश यादव को प्रदेश की बागडोर सौंपने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष दलजीत निषाद व संचालन जिला सचिव दीपक डब्लू ने किया। इस मौके पर जिला महासचिव चौधरी मंजर यार, राजेंद्र वर्मा, नरेश उमराव, डॉ. अमित पाल, डॉ. नरेश पटेल, नफीस उद्दीन, सुहैल हेमू, कपिल यादव, श्रीचंद्र विश्वकर्मा, संदीप श्रीमाली, इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी, ज्ञान सिंह, प्रदीप सोनकर, मनीष दिवाकर, जय चौधरी, शिव शंकर यादव, शैलेंद्र मिश्रा राजू, आनंद गौतम, अजय चौधरी, अभिषेक यादव, अंकुश लोधी, सुरेश दिवाकर, हिमांशु यादव, मयंक यदुवंशी, दिलीप निर्मल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

