एआईएमआईएम ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

एआईएमआईएम ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

– ओवैसी पर टिप्पणी को बताया अशोभनीय, पुष्पा देवी हत्याकांड में निष्पक्ष जांच की मांग

फोटो परिचय- (5) कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते एआईएमआईएम के पदाधिकारी।

फतेहपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की ओर से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपकर दो अलग-अलग मामलों में संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के संबंध में की गई कथित टिप्पणी पर नाराजगी जताई। वहीं, थरियांव थाना क्षेत्र में पुष्पा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में ससुराली पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई।

जिलाध्यक्ष मोहीउद्दीन एडवोकेट की अगुवई में भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि अखिलेश यादव द्वारा असदुद्दीन ओवैसी को रावण कहे जाने की टिप्पणी अशोभनीय है, जिससे कार्यकर्ताओं में रोष है। पार्टी की ओर से इस मामले में उचित संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। दूसरे मामले में ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया गया कि मुकदमा संख्या 223/2026, धारा 103(1) एवं 123 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) थाना थरियांव से संबंधित प्रकरण में राजाराम लोधी की पुत्री पुष्पा देवी को कथित तौर पर जहर देकर ससुराली पक्ष ने हत्या कर दी। ज्ञापन में स्थानीय पुलिस पर आरोपियों के साथ मिलीभगत कर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से दोनों मामलों में हस्तक्षेप कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की अपील की गई। इस मौके पर अताउल्ला, कासिम सिद्दीकी, मो0 हसीब, मो0 शाह फैसल, अरबाज अहमद, मो0 निजाम उद्दीन, रईस अहमद, मो0 अनवर, मो0 आफताब रजा, अयान, रियाज खान, राजाराम, अब्दुल कद्दूस, सलीम अंसारी, मो0 असलम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *