सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा का अनावरण 31 को भाजपा नेता अखिलेश चौधरी विक्की ने दिया 51 हजार का योगदान

सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा का अनावरण 31 को

भाजपा नेता अखिलेश चौधरी विक्की ने दिया 51 हजार का योगदान

बस्ती। रुधौली विधानसभा क्षेत्र के दसिया-महानुआ मार्ग स्थित ग्राम मुडबरा में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण 31 अक्टूबर शनिवार को किया जाएगा। ग्राम प्रधान शिवेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता अखिलेश चौधरी विक्की ने प्रतिमा स्थापना और आयोजन के लिए 51 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा नेता अखिलेश चौधरी विक्की मौके पर पहुंचे। उन्होंने आयोजन से जुड़े लोगों के साथ व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की और कार्यक्रम को भव्य रूप देने में अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर अखिलेश चौधरी विक्की ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा लोगों को उनके विचारों, आदर्शों और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरित करेगी। सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट रहने और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान शिवेन्द्र चौधरी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण उनके अतुलनीय योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को स्मरण करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से लोगों को सरदार पटेल के विचारों से जोड़ने और समाज में एकता का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर गांव में तैयारियां जारी हैं। आयोजकों की ओर से लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की जा रही है। अमित चौधरी, संजय चौधरी, अंकित चौधरी, त्रिलोकी नाथ चौधरी, राजू चौधरी, तिलकराम विश्वकर्मा, अनिल शर्मा, पाटन दिन धर्मेंद्र कनौजिया, रंजीत चौधरी, राजेंद्र यादव सहित अनेक लोग कार्यक्रम की सफलता के लिये निरन्तर सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *