जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में ‘हटाओ कॉपी-पेस्ट’ प्रतियोगिता का आयोजन
प्रयागराज। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, प्रयागराज में ‘हटाओ कॉपी-पेस्ट’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना श एवं गुलमोहर क्लब द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा, अभिनय कौशल, मिमिक्री एवं हास्य कला प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना था। प्रतियोगिता में कुल 20 छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जबकि एनएसएस की सभी स्वयं सेविकाओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। इससे कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं जीवंत बना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन गुलमोहर क्लब की प्रभारी डॉ. प्रेमा द्विवेदी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. निर्मला गुप्ता एवं डॉ. ऐश्वर्या सिंह की सक्रिय सहभागिता से संपन्न हुआ। एनएसएस एवं गुलमोहर क्लब के इस संयुक्त प्रयास ने छात्राओं की रचनात्मकता, सक्रिय सहभागिता और सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के प्रति महाविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शा
या।

