राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

– एफएलसी कार्य निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण

मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने गुरूवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएमध्वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में चल रहे एफएलसी (प्रथम स्तरीय जांच) कार्यों का भी जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वेयरहाउस के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां स्थापित सीसीटीवी कैमरों की निरंतर क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा, निगरानी एवं रखरखाव के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, वेयरहाउस की व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा। एफएलसी कार्यों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित इंजीनियरों एवं टेक्नीशियनों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों का पूर्ण अनुपालन करते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर संपन्न कराए जाएं। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, एसओसी, निर्वाचन विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी तथा समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *