फाफामऊ, आशीष नेहरा, गंगा डिग्री कॉलेज, भानु प्रताप बी व भानु प्रताप स्पोर्ट्स क्लब को मिले पूर्ण अंक 

फाफामऊ, आशीष नेहरा, गंगा डिग्री कॉलेज, भानु प्रताप बी व भानु प्रताप स्पोर्ट्स क्लब को मिले पूर्ण अंक

शिष्ट, अनुभव व अंशु पटेल बने जीत में नायक

निर्वाणानंद अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता

प्रयागराज। फाफामऊ क्रिकेट क्लब ने निर्वाणानंद अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में बीआर मेमोरियल क्रिकेट क्लब को 101 रन, आशीष नेहरा क्रिकेट क्लब ने देव स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से, भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब बी ने आर्य कुलम क्रिकेट क्लब छह विकेट से गंगा डिग्री कॉलेज ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से और भानु प्रताप सिंह स्पोर्ट्स क्लब ने फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं।

बुधवार को फाफामऊ मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाज करते हुए फाफामऊ क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में 187 रन ( शिष्ट सिंह 95, राजवीर मौर्या 37 रन, श्रेयांश यादव 3/21, स्वस्तिक यादव 2/17, ऋषि राज सिंह 2/39 ) पर बनाए। जवाब में बीआर मेमोरियल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 24.3 ओवर में 86 रन ( शुभ निषाद 26, विराट सिंह 12 रन, आदर्श यादव 4/08, जइल कुमार 2/13, मो. नुज़ैफ़ 2/21, लकी व दीपांश एक – एक ) पर सिमट गई।

देव स्पोर्ट्स मैदान पर पहले बल्लेबाज करते हुए देव स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने 29 ओवर में महज 63 रन ( वैभव विश्वकर्मा 21 रन, यथार्थ सिंह 2/02, आरव सहगल 2/06, अक्ष शर्मा 2/18, अद्वित 1/00 ) पर बिखर गई। जवाब में आशीष नेहरा क्रिकेट क्लब की टीम ने 10.3 ओवर में एक विकेट खोकर 66 रन ( अक्ष शर्मा 48 नाबाद रन ) पर बना लिए।

भवम मैदान पर आर्य कुलम क्रिकेट क्लब पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.1 ओवर में 119 रन ( अर्श 22 रन, शशांक मौर्या 3/10, आयुष गुप्ता 2/09, असित सिंह 2/16 ) पर सिमट गई। जवाब में भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब बी ने 19 ओवर में 123 रन ( शिवम यादव 60, आर्यन यादव 26 रन, विराट 1/02, आरोन 1/25 ) पर बना लिए।

दौलत हुसैन मैदान पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस क्रिकेट क्लब ने 35.5 ओवर में 140 रन ( आरव चावला 31, आदित्य कुमार 12 रन, अनुभव यादव 6/29, अंशु पटेल 2/10 ) पर बनाए। जवाब में गंगा डिग्री कॉलेज की टीम ने 25.4 ओवर में एक विकेट पर 142 रन ( अंशु पटेल 59, नाबाद, अभिताब 36 अविजित रन, आर्य कुशवाहा 1/45 ) पर बना लिए।

भानु प्रताप मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने 31.1 ओवर में 136 रन ( समर 28, ध्रुव सिंह 19 रन, आशुतोष प्रताप सिंह 3/16, ओम गोस्वामी 2/07, दक्ष पाण्डेय 2/25 ) पर बनाए। जवाब में भानु प्रताप सिंह स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 35.4 ओवर में 140 रन ( आशुतोष प्रताप सिंह 44, अंनत 30, अर्नव सिंह 22 रन, ध्रुव सिंह 3/28, लोक सारंग 1/15 ) पर बना

लिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *