दबंगाई बल पर शिवगोपाल घाट मंदिर परिसर पर अवैध कब्जा
जौनपुर। स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला जोगियापुर में रविवार को दबंगों द्वारा शिवगोपाल घाट मंदिर परिसर की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो दंबगों ने जोर सबरजस्ती कर उन्हे धमकाया और जिला प्र्रशासन मुक दर्शक बना देखता रहा। जबकी स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी । इसके बाद भी पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे दबंग खुब फल फूल रहे है। पुलिस के सह पर मंदिर परिसर की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाये हुये है। जिससे श्रद्धालुओं को पूजन-पाठ हावन में काफी मुसकिले आ रही हैैं। मंदिर परिसर में दबंगों द्वारा महिलाओं से अभद्र व्यवहार की कि सूचना चौकी सरायपोख्ता को कई दी गई। लेकिन कोई कार्यवाही न होने से दबंग अपनी मनमानी कर रहे है। जिले में आय दिन ऐसी घटनायें घटित हो रही हैं। शासन प्रशासन धन लक्ष्मी की गोली खाकर सो रही है।

