यूपी सरकार ने किया चुनाव से पहले दावा,गन्ना किसानों को रिकॉर्ड 1.51 लाख करोड़ रुपए का हुआ भुगतान

      
अयोध्या। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश के गन्ना किसानों के बकाए का अभी तक का सबसे अधिक पैसे का भुगतान होने का दावा किया है।भुगतान का आंकड़ा डेढ़ लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार योगी सरकार ने अभी तक 1.51 लाख करोड़ रुपए गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान किया है। आपको बता दें कि प्रदेश में गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान न हो पाना पिछले कुछ दशकों से किसानों की सबसे गंभीर समस्या बन गई थी। गन्ना किसानों के भुगतान संबंधी आधिकारिक आंकड़ों से सरकार का दावा है कि 2017 से पहले दस सालों में बहुजन समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी की सरकारों द्वारा किए गए भुगतान को भी मिल कर इतना भुगतान नहीं हो पाया था।कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 2012 से लेकर 2017 के बीच सपा सरकार के कार्यकाल में गन्ना किसानों के बकाए का 95 हजार करोड़ रुपए का कुल भुगतान हुआ था।  2007 से लेकर 2012 तक बसपा सरकार के कार्यकाल में कुल भुगतान 55 हजार करोड़ रुपये हुआ था,जबकि योगी सरकार का अब तक का कुल भुगतान 1,51,508 करोड़ रुपये हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *