अयोध्या जंक्शन से अजमेर शरीफ तक सीधी रेलसेवा उपलब्ध कराए सरकार

अयोध्या।सूफी ख़ानक़ाह एसोसिएशन द्वारा अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन से अजमेर शरीफ तक सीधे ट्रेन चलाने की मांग की गई है।
सूफी ख़ानक़ाह एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव और अयोध्या निवासी ख्याति प्राप्त समाजसेवी बाबा ज़ाहिद खां वारसी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह,व  रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर अयोध्या जंक्शन से अजमेर जंक्शन तक सीधी रेलसेवा उपलब्ध कराने की मांग की है।
पत्र में बाबा ज़ाहिद खान वारसी द्वारा लिखा गया है कि अजमेर शरीफ विश्व विख्यात तीर्थ स्थल है जहां से करोड़ों लोगों की आस्थाएं जुड़ी हैं अयोध्या और उसके आस पास के दर्जनों ज़िलों के लोग सीधी रेलसेवा न होने के कारण परेशान होते हैं इसलिए हम देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री रेलमंत्री  जी से अपील करते हैं कि आगामी माह होने वाले अजमेर शरीफ के उर्स के मद्देनजर अयोध्या जंक्शन से अजमेर शरीफ तक रेलसेवा प्रारम्भ की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *