गोरखपुर के सदर विधायक हुए आग बबूला

 

डीकेयू गोरखपुर ब्यूरो चीफ राजनारायण ओझा गोरखपुर; से भाजपा के नगर विधायक डॉ0 राधा मोहन दास अग्रवाल आज जनता के सवाल पर आग बबूला हो गए।
हुआ यूं कि कुछ लोग जिनमें महिलाएं भी शामिल थी। जब अपनी समस्या लेकर विधायक निवास पर पहुंचे तो विधायक जी का पारा हाई हो गया ।
बहरहाल अपमानित होने के बाद सभी कैंट थाने पर पहुंचे और विधायक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे।

महादेव झारखंडी निवासीयों ने आरोप लगाया कि वह लोग नगर विधायक राधामोहन के आवास पर फरियाद लेकर पहुंचे थे तो मोहल्ले वासियों को नगर विधायक ने बदतमीजी से गाली गलौज करते बाहर निकाल दिया जिसके विरोध में मोहल्ले वासियों ने विधायक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए कैंट थाना पहुंच गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *