रुदौली पुलिस ने अवैध फैक्ट्री से हिस्ट्रीशटर सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर हासिल की बडी़ सफलता 

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या) आगामी विधानसभा चुनाव व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण पाने के लिये एक अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के तहत जिले के रुदौली पुलिस को उस समय बडी़ सफलता हाथ लगी जब इस क्षेत्र में सक्रिय अवैध रुप से संचालित मिनी असलहा बनाने की फैक्ट्री से एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से आधा दर्जन से अधिक अवैध तमंचा,दो जिंदा कारतूस,तीन अर्धनिर्मित अवैध तमंचा व भारी संख्या में अवैध रुप से असलहा बनाने वाली उपकरण को बरामद करने का दावा पुलिस ने किया।इसका खुलासा एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने एक पत्रकार वार्ता में किया।उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए व शैलेश कुमार पाण्डेय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद-अयोध्या द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत उनके निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रूदौली सुरेन्द्र प्रताप तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में शशिकान्त यादव प्रभारी निरीक्षक रूदौली के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उ0नि0विवेक कुमार राय व उ0नि0 प्रमोद यादव ने पुलिस बल के खैरी बन्धा के किनारे नदी के पास से दो  अभियुक्तों को अवैध शस्त्र बनाते हुए ग्यारह अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस व तीन अर्धनिर्मित निर्मित तमंचा व शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी।इस मौके पर उन्होने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनो अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है।जिसमे एक हिस्ट्रीशीटर है।एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि जिसमें से अभियुक्त मो0 रईस पुत्र चन्दुल निवासी ग्राम इमली पटवन थाना कोतवाली रूदौली जनपद अयोध्या थाना हाजा का भी है। जिसके विरूध्द पूर्व में गैंगेस्टर एक्ट की भी कार्यवाही की जा चुकी है।इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक शशिकान्त यादव थाना कोतवाली रूदौली अयोध्या,उ0नि0 विवेक कुमार राय चौकी प्रभारी शुजागंज थाना कोतवाली रूदौली अयोध्या,उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव चौकी प्रभारी किला थाना कोतवाली रूदौली अयोध्या,उ0नि0 अविनाश चन्द्र चौकी प्रभारी नयागंज थाना कोतवाली रूदौली अयोध्या,उ0नि0 मानबहादुर सिंह थाना कोतवाली रूदौली अयोध्या,कांस्टेबल अनुज यादव थाना कोतवाली रूदौली अयोध्या,कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव थाना कोतवाली रूदौली अयोध्या के अलावा
कांस्टेबल रवि कुमार थाना कोतवाली रूदौली अयोध्या की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *