समाज के ऊपर अत्याचार उत्पीडन बर्दाश्त नही| राम आसरे विश्वकर्मा

देश की उपासना न्यूज़ 

लखनऊ

पत्रकार धनन्जय विश्वकर्मा

अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की बैठक विश्वकर्मा मन्दिर मकबूलगंज सभागार लखनऊ मे सम्पन्न।सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर से राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा के नेतृत्व मे काम करने का निर्णय लिया।श्री विश्वकर्मा ने कहा कि समाज का विश्वास बनाये रखना हमारी जिम्मेदारी है।समाज के ऊपर अत्याचार उत्पीडन बर्दाश्त नही होगा।सडको पर उतरकर संघर्ष करेगे तथा समाज की सुरक्षा व सम्मान कायम रखेगे। विश्वकर्मा ब्रिगेड की लडाकू फौज तैयार करेगे। विश्वकर्मा महासभा का जिला से लेकर विधानसभा ब्लाक व गांव तक समाज को जोडने का काम किया जायगा। प्रत्येक महीने की पहली तारीख को जनपदों मे महासभा की बैठक की जायेगी। वही समाजवादी पार्टी के मल्हनी विधानसभा अध्यक्ष सोचन राम विश्वकर्मा ने कहा कि बिना एकजुट हुए राजनीति मे हिस्सेदारी लेना सम्भव नहीं होगा।शीघ्र ही महासभा की प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक और उसके बाद प्रादेशिक सम्मेलन बुलाकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जायगा। चुनाव मे परिश्रम करने वालो नौजवानों को सम्मानित किया जायगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *