अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।
अयोध्या रामलला का जन्मोत्सव आज चैत्र राम नवमी मेला इस बार बहुत ही भव्य दिव्य रूप से धूमधाम से मनाया जा रहा है। जहां 30 लाख श्रद्धालु राम नगरी में आ चुके हैं कई क्विंटल फूलों से सजे 10000 मंदिर वहीं 500 क्विंटल प्रसाद का लगा भोग।राम मंदिर निर्माण वाली जन्मोत्सव पर्व को देखने के लिए लाखो राम भक्त कोरोना के दो वर्ष बाद पहुँचे अयोध्या धाम , पवित्र सरयू नदी में लगा रहे हैं डुबकी
रामलला के गर्भगृह में दोपहर 12 बजे प्रगट हुए राम लला
किस्कृन्धा कर्नाटक हनुमानजी जी की जन्मस्थली से पधारे गोविंदानन्द सरस्वती महराज ने रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को रामलला के जन्मोत्सव पर्व के लिए विशेष परिधान पीले रंग का सौपा आचार्य सत्येंद्र दास का बयान दो वर्ष कोरोना के कारण नही मनाया गया था इस बार भव्य दिब्य तरीके राम लला का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है 56 भोग लगेगा जो राम भक्तो को विशेष प्रसाद वितरित किया जाएगा जन्मोत्सव का सीधा प्रसारण भी किया जा रहा है तो वहीँ गोविंदानन्द सरस्वती महराज ने 16 अप्रेल को किस्कृन्धा में हनुमानजी के मंदिर निर्माण के शिलान्यास लिए सन्तों महन्थों को दिया आमंत्रण और राम लला के गर्भगृह से मिट्टी लेकर राम भक्त हनुमान के मंदिर निर्माण के लिए राम लला के मुख्य पुजारी से लिया गया।

