ब्यूरो चीफ विश्वप्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर
बाबा साहेब की जयंती के अवसर माननीय राज्यमंत्री खेल युवा कल्याण स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव जी के द्वारा अम्बेडकर तिराहा स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने ना सिर्फ देश के संविधान को बनाया बल्कि समरसता के उस भाव को भी आगे बढ़ाया है, जो भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। अंबेडकर ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने देश की अखंडता एवं एकता के लिए सतत प्रयास किया, उन्होंने ऐसे संविधान का निर्माण किया जिसमें से सभी वर्गों को समानता का भाव मिले।

