हत्यारोपी अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त एक्सयूवी कार, मोटर साइकिल बरामद

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। एस बी शिरड़कर पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही एव वांछित के विरूद्ध गिरफ्तारी अभियान के क्रम में संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय नीलाब्जा चौधारी, एस०एम० कासिम आब्दी पुलिस उपायुक्त उत्तरी तथा अभिजित आर० शंकर अपर पुलिस उप आयुक्त उत्तरी लखनऊ के निर्देशन व आशुतोष कुमार सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज के मार्ग दर्शन में नागेश उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक अलीगंज के नेतृत्व में अलीगंज पुलिस व क्राइम टीम उत्तरी कमिश्ररेट लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा कार चढ़ाकर हत्या करने वाले 03 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार
किया गया। अपराध का संक्षिप्त विवरण बताते हुए डीसीपी नॉर्थ एसएम कासिम आब्दी ने डीसीपी नॉर्थ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राकेश कुमार गौतम अहिबरनपुर सीतापुर रोड थाना अलीगंज लखनऊ द्वारा तहरीरी सूचना दी गयी कि ऋषभ श्रीवास्तव,अनुज गुप्ता,साहिल सोनकर नि0 त्रिवेणीनगर-थाना अलीगंज लखनऊ द्वारा गाड़ी हटाने की बात को लेकर विवाद हुआ। उपरोक्त उसी बात को लेकर एक्स0यू0वी0 कार से व डिस्कवर मोटर साइकिल से घर के पास आकर दीपू से पुनः गाली गलौज व हाथा पाई करने लगे। शोर सुनकर वादी व उसका भाई मुकेश घर से बाहर आये तो अभिगण द्वारा और उत्तेजित होकर सभी लोगो से गाली गलौज मार-पीट करते हुए महिन्द्रा एक्स यूवी कार सं० डी०एल 8 सी ए0सी 2261 दौड़ा कर जान से मारने की नियत से बादी राकेश गौतम उम्र 32 वर्ष तथा उसके भाई दीपू गौतम उम्र 37 वर्ष व मुकेश गौतम उम्र 27 वर्ष के ऊपर चढ़ा दिया, जिससे वादी राकेश तथा उसके भाई दीपू गौतम व मुकेश गौतम गंभीर रूप से घायल हो गये, ट्रामा सेंटर लखनऊ मे दौराने ईलाज दीपू गौतम की मृत्यु हो गयी। उक्त सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 416/22 धारा 147/302/307/504 भा0द0वि03 (2) (V) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया है, उक्त घटना मे पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अल्प समय में ही फरार वांछित अभिοगण 1. ऋषभ श्रीवास्तव पुत्र सुशील कुमार श्रीवास्तव नि0 538/338 श्रीपुरम त्रिवेणीनगर-3 थाना अलीगंज लखनऊ उम्र 25 वर्ष 2. अनुज गुप्ता पुत्र राजेश कुमार गुप्ता नि0 538क/556/81 श्रीपुरम त्रिवेणीनगर-3 थाना अलीगंज लखनऊ उम्र 23 वर्ष 3. साहिल सोनकर पुत्र जय प्रकाश सोनकर नि० पतीरागंज थाना मदेयगंज लखनऊ को मय घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा एक्सयूवी कार सं0 डी0एल 8 सी ए0सी 2261 व डिस्कवर मो0सा0 सं0 यू0पी0 32 ई0ई0 5154 सहित त्रिकोणेश्वर मंदिर बंधा रोड शिवलोक से गिरफ्तार किया गया है। अभि) साहिल सोनकर के विरूद्ध थाना स्थानीय पर व आस-पास के थानों में दर्जनो अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तगण उपरोक्त के ‘विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *