अयोध्या (जिला संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। अयोध्या में 74वें गणतंत्र_दिवस के शुभ अवसर पर DIG/SSP,अयोध्या आईपीएस मुनिराज के नेतृत्व में पुलिस लाइन में आयोजित भव्य परेड के मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा सलामी ली गयी एवं परेड के सभी अयोध्या पुलिस जवानों ने संविधान प्रस्तावना की शपथ ली। राष्ट्र के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित झंडारोहण समारोह संपन्न होने के उपरांत वीर जवानों को उनकी वीरता के लिए उन्हें सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, इसी क्रम में फायर सर्विस चालक रंगीलाल को अपने क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने के उपलक्ष में उन्हें सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया और गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर अमर शहीद पूर्वजों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महाराणा प्रताप, लाल बहादुर शास्त्री, छत्रपति शिवाजी महाराज, आजाद चंद्रशेखर जी को याद किया गया और उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर राष्ट्र के नवनिर्माण में संकल्पित होकर एकजुटता से प्रयास करने का आवाहन किया गया। वक्ताओं ने वर्ण भेद, वर्ग भेद, जाति भेद को बुलाकर आपसी भाईचारा और सुमधुर व्यवहार आपस में निभाते हुए राष्ट्र की प्रगति में संलग्न होने की अपील की गई। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करने वालों में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रमुख रूप से देश के लिए अच्छे कार्य करने वालों एवं देश की प्रगति में योगदान देने वालों का धन्यवाद दिया और देश के विकास में एकजुट होकर सृजनात्मक ढंग से कार्य करने का संकल्प लिया।

