तालाबी व बंजर खाते की जमीनों पर स्थित कीमती शीशम चिलबिल के दर्जनों पेड़ो काटने में संदिग्ध राजस्व व पुलिस विभाग के रडार पर

अयोध्या (जिला संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। तारुन थाना क्षेत्र की केशरूवा गांव पंचायत से जुड़े उमापुर वादफरोस गांव के तालाबी व बंजर खाते की जमीनों के शीशम चिलबिल के दर्जनों पेड़ कुछ लोगो ने चोरी से काट डाला। काटी गयीं कुछ लकड़ियां वन विभाग के कर्मियों द्वारा पकड़ी जाने की बात राजस्व लेखपाल प्रहलाद ने पुलिस में शिकायत में दी हैं।शिकायत में गांव के कुछ लोग नामजद आरोपी बनाये गये है जिनके विरुद्ध तारुन थाने में रिपोर्ट दर्ज करने को लेखपाल ने तहरीर दे दी है। चोरी से सरकारी पेड़ काटने में गांव के कईं संदिग्धों पर पुलिस कार्यवाही की तलवार लटकती नजर आ रही हैं।जो पुलिस के रडार पर है।यह कौन है जो पुलिस जांच से पर्दा हटेगा। कानी फुसी में गांव के कुछ संदिग्धों का नाम लेखपाल को मिले है जिसकी पुष्टि लेखपाल ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *