मंदिर से निकलने वाले फूलों को एकत्रित करके उनसे जैविक खाद,अगरबत्ती, धूपबत्ती बनाएंगे

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। भूगोल विभाग नेशनल पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं गोसा
अभियान (गोमती सफाई अभियान) के तहत
हनुमंत धाम में एक जागरूकता अभियान कार्यक्रम नेशनल पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर देवेंद्र कुमार सिंह, भूगोल विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पी के सिंह एवं सहायक प्रोफेसर डॉ ऋतु जैन के मार्गदर्शन में किया। इस अवसर पर जल निगम के इंजीनियर राजेश एवं भूगोल विभाग के छात्र छात्राएं – आयुषी सरोज ,प्रिया पाल ,अंजली निगम ,तहसीन खान ,बादल चौबे ,यिशु कश्यप और प्रिया सरोज उपस्थित रहे ।
इस जागरूकता अभियान में यह निश्चय लिया गया की हनुमत धाम के पास, गोमती नदी के किनारे भूगोल विभाग द्वारा एक सेंटर चलाया जाएगा जिसके तहत मंदिर से निकलने वाले फूलों को एकत्रित करके उनसे जैविक खाद,अगरबत्ती, धूपबत्ती आदि भूगोल के छात्र-छात्राएं बनाएंगे, इससे ना केवल नदी को प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा वरन इससे मंदिर के परिसर का सौंदर्यीकरण हो सकेगा एवं मंदिर, लखनऊ के पर्यटन के मुख्य केंद्र के रूप में विकसित होने के साथ-साथ समाज एवं युवा वर्ग के लिए मील के पत्थर के रूप में कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *