अयोध्या (क्राइम रिपोर्टर) मुकेश कुमार। जनपद अयोध्या थाना हैदरगंज थरियाकला का निवासी अभिषेक कुमार का धोखाधड़ी से निकाले गए पैसे को अयोध्या साइबर क्राइम सेल ने वापस कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक कुमार ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया जिसमें बताया कि उनके पास एयरटेल पेमेंट बैंक की तरफ से फर्जी अधिकारी बनकर कॉल आया एवं फोनपे के वेरिफिकेशन के लिए OTP पूछकर 14881 रुपये खाते से ले लिया। मामले को संज्ञान में लेकर चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत साइबर क्राइम सेल को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसपर साइबर क्राइम सेल द्वारा तवरित कार्यवाही करते हुए कुल 14881 रूपये पीड़ित के खाते में वापस कराये गये।

