जमीनी विवाद में युवक की हत्या मौके पर भारी पुलिस बल तैनात : क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर सरपतहां थाना क्षेत्र के अमावांकला गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े एक की हत्या एक नाबालिक युवती घायल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात गांव में तैनात है परिजनों कोहराम मचा हुआ है।
सरपतहां थाना क्षेत्र के अमावांकला निवासी रामजीत पुत्र बचाई पाल व अशोक कुमार पुत्र राम प्यारे पाल के बीच करीब 8 माह से आबादी व ग्राम समाज की जमीनी को लेकर विवाद चला आ रहा था।
जिसको लेकर स्थानीय थाने पर कई बार पंचायत भी हो चुकी थी परंतु स्थानीय पुलिस मामले का कोई स्थाई समाधान नहीं निकाल सकी थी जिसको लेकर मंगलवार विवादित जमीन पर पानी गिराने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए आरोप है कि रामजीत पाल ने लाठी से अशोक कुमार पाल 45 के सर में मारा चोट लगते ही जमीन पर गिर गये। जिससे मौके पर ही मौत हो गई।वही मारपीट के दौरान नाबालिग युवती मोनिका पुत्री अशोक कुमार पाल 14 घायल हो गई
सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया
मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस तैनात कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भागदौड़ शुरू कर दिया।
इस मामले में थानाध्यक्ष ने कहा कि परिवार द्वारा तहरीर देने पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया जाएगा। सभी लोग परिवार के पोस्टमॉर्टम आदि में लगे हैं कल आने की बात है।फिर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *