मानव श्रृंखला बना कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

अयोध्या।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर के लालबाग में स्थित लक्ष्मीसागर मंदिर परिसर में देव वृक्ष के चारो ओर मानव श्रृंखला बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।  इस अवसर पर नगर संघचालक रामेश्वर पांडेय ने कार्यकर्ताओं को अपने आस पास पेड़—पौधों की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। संघ के महानगर प्रचार प्रमुख अमित शंकर ने कहा कि जनजीवन की सुरक्षा के लिए पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने की जरूरत है। आधुनिकता की ओर बढ़ रहे विश्व में विकास की राह में कई ऐसी चीजों का उपयोग शुरू हो गया है, जो धरती और पर्यावरण के लिए घातक है। प्रकृति को इंसान नुकसान पहुंचा रहा है। लगातार पर्यावरण दूषित हो रहा है, जो जनजीवन को प्रभावित करने के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं की भी वजह बन रहा है। सुखी व स्वस्थ जीवन के लिए प्रकृति की सुरक्षा और पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। इस मौके पर नगर कार्यवाह संतोष, वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेन्द्र सिंह, सेवा प्रमुख देवेन्द्र सिंह, शाखा कार्यवाह राजेन्द्र अग्रहरि, घनश्याम, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *