जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

उमाकान्त लाला ब्यूरो चीफ

शाहजहांपुर ::: जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से खिरनी बाग चौराहा , बस अड्डा होते हुए रोटी गोदाम परिसर पहुंचकर संपन्न हुई ।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम 01 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा 17 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा । उन्होंने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि जागरूकता फैलाने के साथ अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए कहीं भी जलभराव ना होने दें।
इस अभियान को विभिन्न विभाग जिसमे नगर विकास विभाग , पंचायती राज विभाग , स्वास्थ्य विभाग , पशुपालन , बाल विकास एवं पुष्टाहार , शिक्षा , दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण विभाग कृषि एवं सिंचाई विभाग और सूचना एवं उद्यान विभाग आदि शामिल हैं। सभी विभाग अपने अपने विभागों से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का संचालन करेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि नगर विकास विभाग द्वारा साफ – सफाई फागिंग तथा शुद्ध पेयजल का प्रयोग, खुले में शौच ना करना तथा मच्छरों की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान का संचालन करेगा । वहीं पंचायती राज विभाग / ग्राम विकास विभाग ग्राम प्रधान ग्राम संचारी अभियान के नोडल होंगे। जिससे ग्राम स्तर पर साफ-सफाई हाथ धोना शौचालय की साफ-सफाई तथा घर से जल निकासी हेतु जनजागरूकता हेतु प्रचार प्रसार तालाबों की साफ-सफाई छिड़काव आदि कार्य किया जाएगा। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण करना व पुष्टाहार उपलब्ध कराना तथा विकलांग कुपोषित बच्चों को अति कुपोषित बच्चों की भांति पुष्टाहार रोज होम राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा ।शिक्षा विभाग क्लोरिनेशन डेमो के जल को उबालना, साबुन से हाथ धोना शौचालय के प्रयोग हेतु जागरूकता करेंगे । पशुपालन विभाग पशुपालकों का संवेदीकरण सूअर बाड़ों को आबादी से दूर स्थापित किया जाना । कृषि एवं सिंचाई विभाग जमे हुए पानी में मच्छरों के प्रजनन को रोकने तथा सिंचाई के वैकल्पिक उपायों पर अपनी तकनीकी सलाह , नहरों के आसपास झाड़ियों की साफ-सफाई मच्छर रोधी पौधों का उगाया जाना और पौध शाला से पौधों तथा बीज उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा। स्वास्थ विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग संचारी रोग तथा बुखार केसेस की निगरानी , रोगियों के परिवहन हेतु रोगी वाहन की व्यवस्था , प्रचार – प्रसार कोविड की जांच व टीकाकरण क्षय रोगियों की जांच उपचार , वाहक नियंत्रण गतिविधियां । उद्यान विभाग सार्वजनिक उद्यमों एवं विद्यालयों में मच्छर विकृति पौधों का रोपण किया जाएगा ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आर0 के0 गौतम ने बताया कि बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं सिर हाथ – पांव तथा पेट पर पानी की पट्टी रखें , बुखार के समय पानी एवं अन्य तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें , हल्के सूती वस्त्र पहने तथा कमरों को ठंडा रखें , बिना चिकित्सक की सलाह के अनावश्यक औषधियों का सेवन ना करें ।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर एस0 पी0 गंगवार ने बताया कि मच्छरों से बचाव हेतु मच्छरदानी , मच्छर रोधी उपाय का प्रयोग करें , अनुपयोगी बर्तनों जैसे कूलर फ्रिज गमले पक्षियों और जानवरों के पानी पीने के बर्तनों आदि को एक सप्ताह से पहले बदल लें , शौचालय का प्रयोग करें नाले नालियों की साफ सफाई रखें इन उपायों को अपनाकर संचारी रोगों के प्रसार से स्वयं तथा लोगों का बचाव करें ।
इस दौरान नगर आयुक्त संतोष शर्मा , अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय पाण्डेय , अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 पी0 पी0 श्रीवास्तव डी0 एम0 सी0 यूनिसेफ से हुदा जेहरा , नगर निगम के कर्मचारी डी0 पी0 एम0 सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *