उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य पद पर कार्यभार ग्रहण किए डॉ. विनोद कुमार शर्मा

ब्यूरो प्रमुख

विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य पद पर कार्यभार ग्रहण किए डॉ. विनोद कुमार शर्मा

जौनपुर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जनपद जौनपुर में
उप शिक्षा निदेशक /प्राचार्य के पद पर डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने कार्यभार कार्यभार ग्रहण किया, वरिष्ठ प्रवक्ता लालजी यादव ने आपको कार्यभार सौंपा l वरिष्ठ प्रवक्ता, प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता, समस्त डायट प्रवक्ता तथा बेसिक शिक्षा के एस.आर.जी, ए.आर. पी. तथा शिक्षको ने बधाई दिया तथा आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की प्रतिज्ञा ली l उप शिक्षा निदेशक / प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि बेसिक शिक्षा के उद्देश्य, निपुण लक्ष्य, कायाकल्प योजना तथा अन्य गतिविधियां/ कार्यक्रमों /इवेंट्स/बैठकों आदि को सही समय पर पूरा करना हमारा प्रमुख उद्देश्य रहेगा l इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता लालजी यादव, प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. आर.एन. यादव, समस्त प्रवक्ता तथा समस्त कर्मचारी आदि उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *