समाज के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहें और अपनी एकता अखण्डता का परचम लहराते रहें। त्रिवेदी विश्वकर्मा

श्री विश्वकर्मा पूजा, महासमिति जौनपुर में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ संपन्न।

 

क्राइम रिपोर्टर धनंजय विश्वकर्मा

जौनपुर

श्री विश्वकर्मा मन्दिर आदमपुर निकट भण्डारी रेलवे स्टेशन जौनपुर स्थित, श्री विश्वकर्मा पूजा महासमिति जौनपुर द्वारा पुरस्कार वितरण एवम सम्मान समारोह में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्तम कार्य करने वाले सूपुत्रो को सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार विश्वकर्मा समिति डढ़ियाने टोला, द्वीतीय पुरस्कार कार्तिक ज्वेलर हनुमान घाट, तृतीय पुरस्कार निमई चन्द समतल ताड़तल्ला को सम्मानित किया गया।

जाने समाज के प्रति कौन क्या कहा….

अजय विश्वकर्मा। आज के दौर में समाज में छोटी-छोटी बातो को लेकर आपसी रंजिश बढ़ती हुई जा रही है, जिसको कुछ अन्य लोग आपस में लड़ाने का कार्य करके अपना लाभ उठाते हैं। जिससे आपसी भाई-चारा समाप्त हो रहा है। इस बढ़ते हुए समस्या से बचने के लिए अजय विश्वकर्मा युवा सपा नेता ने कहा कि इससे बचने का कार्य करें जिससे विश्वकर्मा समाज का आर्थिक और मानसिक विकाश हो और सभी सुखी रहें।

पूनम मौर्या। भवन बने या ना बने लेकिन बच्चो का भवन बनाना चाहिए, शिक्षा पर विशेष बल दिया जाय। पूरे विश्व के लोग भारत में शिक्षा लेने के लिए आते रहें हैं और भारत विश्व गुरु कहलाया गया। जहां तक संभव हो सके तो विद्यार्थियों का मदद करें। शिक्षित व्यक्ति से समाज का विकास होता है।

कुलदीप कुमार (एसपी सिटी)। श्री विश्वकर्मा जी सबके देवता हैं।विश्वकर्मा समाज नव निर्माण कार्य में अग्रिम रहा है। अपने समाज की अस्तित्व और प्रतीत को पहचानें, गुड़ावत्ता और अतीत का साक्षी मानकर अच्छे ढंग से निर्वहन करें और अपने उत्तर दायित्व को समझें। जितने भी नवनिर्मित कार्य हुआ है और उसका मूर्त रूप इस समाज ने दिया है वह सार्थक है।

रमाशंकर विश्वकर्मा। शिक्षक रमाशंकर जी ने कहा कि जब हमे 1980में पहली बार भाषण देने के लिए अचानक से मंच पर बुलाया गया तब मैं अतिथि महोदय से प्रश्न किया कि क्या आप मुझे पहचानते हैं। यह बात सुनते ही अथिति महोदय कहा कि सज्जन आप कौन हैं? रविशंकर ने जवाब देते हुए कहा कि मैं आपका वंशज हूं। यह सुनकर अतिथि ने मंच से कहा कि सर्व प्रथम लोग अपने समाज को पहचानें। जिससे उनका कल्याण हो सकें।

मनोरमा मौर्या (नगर पालिका चेयरमैन)। विश्वकर्मा मंदिर परिसर के बगल तीन शौचालय, स्नान गृह, मन्दिर निर्माण कार्य में सहयोग और साफ सफाई व्यवस्था सम्बन्धित कार्य करूंगी। जिससे मन्दिर निर्माण और समाज का विकास संभव हो सके।

राधेश्याम विश्वकर्मा (भाजपा मण्डल अध्यक्ष)। समाज के लोग शिक्षित हों, मौका पड़ने पर एकत्रित रहें और मजबूत रहे। अगर हम विश्वकर्मा भगवान के वंशज अर्थात पांचों पुत्र- मनु, मय, त्वष्टा, शिल्पी,और दैवयज्ञ, एक हो जाए तो उस दीन से विश्व में अपनी अलग पहचान बन जायेगा। समाज में ग्रामीण स्तर पर व्यवसायिक शिक्षा का आभाव है जिसे सरकार द्वारा पूरा करने का कार्य किया है। पीएम विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत इक्षुक व्यक्ति इसका लाभ उठाएं। और स्वावलम्बी बने।

सोचनराम विश्वकर्मा (सपा मल्हनी विधानसभा अध्यक्ष)। आज के दौर में समाज के लोगों में आपसी भाई-चारा की कमी पाई जा रही है। जब अपनी पीढ़ी के बच्चों को समाज के लोगों से पहचान नहीं करा सकतें तो कैसे आने वाला पीढ़ी, अपने लोगों को पहचानेंगा। इसमें आज की पीढ़ी के लोगों जिम्मेदार होगें। दूसरी तरफ जहां अन्य समाज के लोग इससे विपरीत है।वह अपनो के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर चलते हैं। उन्हें देखकर हमें कुछ सीखना चाहिए। फिलहाल विश्वकर्मा समाज का पहले से अब तक कुछ परिवर्तन हुआ है। अब अपने स्तर पर अपने क्षेत्र में दावेदारी कर रहे हैं। यह देखकर समाज के लोगों का मनोबल बढ़ रहा है।

इस दौरान कार्यक्रम का संचालन श्री विश्वकर्मा मन्दिर में दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारम्भ हुआ कार्यक्रम के मुख्यातिथि कुलदीप कुमार (एसपी सिटी जौनपुर), प्रमुख विशिष्ट अतिथि मा.मनोरमा मौर्या (नगर पालिका चेयरमैन जौनपुर), विशिष्ट अतिथि प्रोफ़ेसर डा विक्रम देव आचार्य (पुर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर), मा. डा. रामश्रृंगार विश्वकर्मा (BDS मुम्बई) कार्यक्रम अध्यक्ष डा. राम आसरे वर्मा, अध्यक्ष- उमाकान्त विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष- कन्हैया लाल विश्वकर्मा, संजय सेठ जेब्रा संस्था अध्यक्ष, अजय विश्वकर्मा (सपा युवा नेता), दीपक आर विश्वकर्मा (युवा नेता), राधेश्याम विश्वकर्मा (भाजपा मण्डल अध्यक्ष), कर्मराज शर्मा (कवि),सोचनराम विश्वकर्मा (सपा,मल्हनी विधानसभा अध्यक्ष ), हीरालाल विश्वकर्मा (पेशकार), अमरेन्द्र, कन्हैयालाल, कृष्ण कुमार, इंद्रजीत, बच्चूलाल, बकेलाल,श्रवण जयसवाल,शैलेश विश्वकर्मा, शनि यादव, दिलीप विश्वकर्मा,संतोष विश्वकर्मा दीवानी अधिवक्ता,रमाशंकर विश्वकर्मा प्रबंधक, आदि लोग उपस्थित रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *