राम के पहुंचने से पहले रावण जला दोनो सेनाओं में आक्रोश ,मची अफरातफरी

ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

राम के पहुंचने से पहले रावण जला दोनो सेनाओं में आक्रोश ,मची अफरातफरी

जौनपुर । नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के वाजिदपुर तिराहे पर परम्परागत लगने वाले दशहरा मेले में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब राम दल के पहुंचने से पहले ही रावण के पुतले में आग लग गया। मौके पर मौजूद लोगो ने किसी तरह से आग को काबू किया। राम -रावण युध्द करते हुए जब मौके पर पहुंचे तो अधजले पुतले को देखकर रावण और रामादल एक हो गये । बानरी और राक्षसी सेना ने मिलकर चक्का जाम कर दिया। राम और रावण दल के एक होने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशकत के बाद स्थिति को सम्भालने में काबयाब हुए। और रावण का पुतला दहन कराया।
नगर के वाजिदपुर मोहल्ले की परम्परागत रामलीला समिति द्वारा मंगलवार को दशहरा के मौके पर वाजिदपुर तिराहे पर मेले का आयोजन किया गया था। मेला स्थल पर दोहपर में ही रावण का पुतला लगाया था। राम व रावण सेना युध्द करते हुए मेला स्थल पर पहुंचने वाली थी इससे पूर्व किसी ने रावण के पुतले मे आग लगा दिया रावण के पुतले को जलता देख मौके पर मौजूद रामलीला समिति व स्थानीय जनता ने आग को बुझा दिया। यह बात जब रामलीला समिति के कलाकारो को हुई तो राम, लक्ष्मण व रावण का किरदार निभाने वाले आक्रोशित हो गये। दोनो पक्षो के लोग मेला स्थल पर पहुंचकर चक्का जाम कर दिया। रामा दल और राक्षसी सेना द्वारा चक्का करने से जिला प्रशासन के हाथ पैर फुल गये। फिलहाल सीओ सिटी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर किसी तरह से समझा बुझाकर स्थिति को सम्भालकर अधजलि रावण के पुतले को दहन कराया गया। वही इस मामले में क्षेत्राधिकार शहर कुलदीप गुप्ता ने बताया कि रावण को किसी अराजक तत्व द्वारा नही बल्कि वहां उपस्थित भीड़ में से किसी के द्वारा कुछ जलाने के दौरान चिंगारी निकली थी जिसे रावण के निचले हिस्से का हल्का-फुल्का भाग क्षतिग्रस्त हुआ था जिसे मौके पर पहुंचकर सही कराया गया और राम के पहुंचने पर पुतले का दहन कराया गया है जाम जैसी कोई स्थिति नहीं रही ।वही रामलीला समिति के लोगों का भी कहना है कि किसी किसी भी अराजक तत्व द्वारा यह काम नहीं किया गया है मेले में आए हुए लोगों द्वारा कुछ ज्वलन सील पदार्थ माचिस या अन्य सामान का उपयोग किया गया था जिससे कि हल्का-फुल्का नीचे जला था मौके पर प्रशासन में पहुंचकर उसे ठीक कराया और विधिवत रावण का पुतला दहन कराया है कहीं किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है कुछ लोगों द्वारा अफवाह उड़ाई गई थी जो बिल्कुल निराधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *