अधिवक्ता दंपत्ति ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े त्रिवेणी वस्त्र बैंक की ओर से मंजू सैनी ने किया वस्त्र वितरण

अधिवक्ता दंपत्ति ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े

त्रिवेणी वस्त्र बैंक की ओर से मंजू सैनी ने किया वस्त्र वितरण

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। अली नगर सुनहरा, कृष्णा नगर लखनऊ स्थित त्रिवेणी वस्त्र बैंक की ओर से आज अधिवक्ता और समाजसेवी मंजू सैनी तथा उनके पति रामानन्द सैनी ने गरीब परिवार के सदस्यों को नए व पुराने वस्त्र वितरित किए l पिछले कुछ दिनों से रामानन्द सैनी के अस्वस्थ होने के कारण वस्त्र वितरण का कार्य ठप पड़ा था l आज उन्होंने झुग्गियों में रहने वाले लोगों को अपने एस एस डी पब्लिक स्कूल में आमंत्रित कर वस्त्र वितरण का कार्य शुरू किया l अधिवक्ता दंपत्ति श्री सैनी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति, महिला-पुरुष, बच्चे बुजुर्ग किसी भी समय हमारी त्रिवेणी वस्त्र बैंक में आकर कपड़े प्राप्त कर सकता है l इसके अलावा सम्पन्न व्यक्ति वस्त्र, घरेलू सामान, कापी किताबे, खिलौने, फ़र्नीचर आदि दान कर सकता है। जिसे हम लोग जरुरतमंदों तक पहुंचाने का काम करते हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *