राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता एवं मंडल स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। तीन दिवसीय माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित
67वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता- 2023
एवं
*67 वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता- 2023* के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आए अपर शिक्षा निदेशक (व्यावसायिक ) के0के0 गुप्ता का स्वागत संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ट मंडल लखनऊ ,डॉ0 प्रदीप कुमार द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया।
संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ट मंडल, लखनऊ डॉ. प्रदीप कुमार का स्वागत जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ,राकेश कुमार द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया, मुख्य अतिथि का बैज अलंकरण डॉ दिनेश कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक कैंप कार्यालय ,लखनऊ भगवती सिंह ,डी0 डी0आर0,लखनऊ मंडल रेखा दिवाकर ,राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक डॉ0 मुकेश कुमार सिंह ,जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) रावेंद्र सिंह बघेल, सह जिला विद्यालय निरीक्षक जयशंकर श्रीवास्तव, सह निरीक्षक आंग्ल भारतीय विद्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ मनीषा द्विवेदी तथा मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार , लखनऊ तथा जनपद के राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य/ प्रधानाचार्या एवं लखनऊ जनपद व अन्य जनपद के खेल शिक्षक उपस्थित रहे।
समापन समारोह के अवसर पर नवयुग कन्या इंटर कॉलेज, लखनऊ, गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज, लखनऊ व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ,जिया मऊ नरही ,लखनऊ की छात्राओं द्वारा खूबसूरत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता एवं मंडल स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन वंदना तिवारी (प्रवक्ता) तथा ज्योत्स्ना सिंह (प्रवक्ता) द्वारा किया गया।

