जौनपुर टायर एजेंसी में लगी भीषण आग : दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत से आग पर पाया काबू

ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

टायर एजेंसी में लगी भीषण आग दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत से आग पर पाया काबू

टायर एजेंसी में लगी आग को बुझाने में चार फायर ब्रिगेड की टीम लगी

जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह चौकी अंतर्गत नगर के वाराणसी आजमगढ़ राज्यमार्ग पर चकप्यारअलि मोहल्ले में रविवार दोपहर उसे समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जब बैंक आफ बड़ौदा के सामने “MRF” टायर एजेंसी में लगभग 3 बजे भीषण आग लग गयी। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग के लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है
03 बजे के आसपास टायर एजेंसी में आग लगी है जिसमें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।आग लगने का कारण सार्ट सर्किट की वजह बताई जा रही हैं। रविवार के नाते दुकान बंद थी जिस समय टायर एजेंसी में आग लगी दुकान पूरी तरह बंद थी। MRF टायर एजेंसी डब्बू सिंह की बताई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *