सुघड़ आश्रम में आनंदी बा का 82वा जन्मदिन अनोखे ढंग से मनाया गया,
820 बच्चियों की बनेगी सुंदर ड्रेस
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
अहमदाबाद। गुजरात अहमदाबाद में सुघड़ आश्रम के परिसर में आनंदी बा का 82वा जन्मदिन अनोखे ढंग से मनाया गया। जिसमें अमर भाई ने आश्रम शाला के 820 बच्चों के लिए ड्रेस देने की घोषणा की। यह ड्रेस समाज की।वंचित और विधवा महिलाएं या समूह की 21 सदस्याएं बनाएगी।उन्हें रोजगार भी मिलेगा और बच्चों को सुंदर ड्रेस भी। सभी संस्थाओं विनय मंदिर परीक्षित आश्रम शाला के बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम का सुंदर संचालन हम सबके प्रिय विनय भाई सुघड़ आश्रम ने किया। सभी में प्रसन्नता की झलक दिखी।

