स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए चुनी गई छात्रा साक्षी
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। सपने वो नहीं होते जो नींद में देखे जाते हैं, सपने वो होते हैं जो सोने नहीं देते। ऐसा ही एक सपना विद्यालय लखनऊ मॉडल पब्लिक स्कूल, फरीदीपुर की छात्रा शाक्षी शर्मा ने देखा, जो पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी समय बिताती थीं। इस बार इस छात्रा ने समय पर प्रतिभाग किया। सीआईएससीई और स्पोर्ट्स 2023 ने 4/11/23 से 7/11/23 तक विकास स्कूल तूतीकोरिन में यूपी और यूके श्रेणी की यू 14 लड़कियों के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें साक्षी शर्मा ने भाग लेकर अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया क्योंकि उनकी वजह से ही मैच जीता गया था। इस सफलता के लिए विद्यालय प्रबंधक -अवधेश सिंह, प्रधानाचार्य गुंजन खत्री एवं सभी शिक्षक उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

