शहर के एक होटल में जी बी टी सी वार्षिक पर्व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

शहर के एक होटल में जी बी टी सी वार्षिक पर्व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

छोटे छोटे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर किया लोगों को मंत्रमुग्ध

अयोध्या।(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता) मंजिलें उनको मिलती है,जिनके सपनों में जान होती है।पंख से कुछ नहीं होता,हौसलों से ही उड़ान होती है।शहर के एक होटल में जी बी टी सी वार्षिक पर्व हौसलों की उड़ान का भव्य आयोजन किया गया।वार्षिकोत्सव के अवसर पर संस्था के पूर्व चयनित छात्र – छात्राओं द्वारा गिव बैक टू कम्युनिटी संस्था की कार्यप्रणाली तथा उसके द्वारा किए जा रहे कार्यों पर और नवोदय विद्यालय, विद्याज्ञान स्कूल,अटल आवासीय विद्यालय और आश्रम पद्धति विद्यालयों में उनके चयन में जी बी टी सी संस्था की भूमिका के बारे में बताया गया। बताते चलें कि ट्रस्ट कोरोना काल से ही वंचित तबके के बच्चों की तकनीकी शिक्षा के अवसर उपलब्ध करा रहा है।
जी बी टी सी पर्व – हौसलों की उड़ान में उन दिव्यांगजन को पुरस्कृत भी किया गया जो अपने कार्यक्षेत्र में अभूतपूर्व व असाधारण कार्य कर रहें हैं। दिव्यांग पुरस्कार श्रृंखला का यह दूसरा वर्ष था।इस वर्ष रोल मॉडल अवार्ड प्रवीण तिवारी, सुनील शर्मा और अशोक कुमार को प्रदान किया गया।एबिलिटी इम्पावरमेंट अवार्ड अवधेश दास, विकास सिंह, अनुपमा लालवानी को प्रदान किया गया।साथ ही साथ विशिष्ट शिक्षक अवार्ड से सुनील कुमार मवई,संत बहादुर मवई,विनोद कुमार भीखापुर को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत संध्या सरस्वती वन्दना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय बीकापुर, कर्मडांडा और मखदूमपुर के बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रस्ट की संस्थापिका किरन दीप संधू, सह संस्थापक देवेश मोहन, वित्त अधिकारी रमेश आर, कांगरुएंट इन्फोटेक चेन्नई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशीष दत्ता, मानव संसाधन प्रबंधक प्रिया नायर, विजय टी एस, आनन्द शर्मा, अभिषेक जैन, पंकज जैन, झुनझुनवाला ग्रुप डायरेक्टर श्रीमती मंजुला झुनझुनवाला, शिक्षा महानिदेशक कार्यालय लखनऊ से डा. राम चन्द्र, डायट अयोध्या प्राचार्य जय प्रकाश सिंह, बी एस ए अयोध्या प्रतिनिधि आदर्श सिंह, साकेत कालेज के प्राचार्य अभय सिंह, मनूचा कालेज की प्राचार्य श्रीमती मीनू दूबे, झुनझुनवाला महाविद्यालय के निदेशक गिरजेश त्रिपाठी, करूणा शंकर तिवारी, यश विद्या मंदिर प्राचार्य सरिता त्रिपाठी, साहबदीन राम सीता राम स्कूल की प्राचार्या कीर्ति गुप्ता, प्रयागराज से जी बी टी सी अलार्म डिजाइन करने वाले सी के द्विवेदी, डायट अयोध्या के मेंटर्स, एस०आर०जी० अंबिकेश त्रिपाठी,ए०आर०पी० तारुन व एआरपी जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, संपूर्णानंद ,अपर्णा द्विवेदी,विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक,शिक्षक व जी बी टी सी ट्रस्ट के कर्मठ मेंटर्स उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *