समस्त प्रकार के कृषि रक्षा रसायनों के क्रय विक्रय का  कैशमेमो प्राप्त करना कृषको का अधिकार

जौनपुर 07 दिसम्बर 2023 (सू0वि0)- जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार ने किसान भाइयों को सलाह दी है कि किसी भी रसायन कि खरीद पर विक्रेता, दुकानदार से  कैशमेमो, रसीद अवश्य प्राप्त करे। 

         समस्त प्रकार के कृषि रक्षा रसायनों के क्रय विक्रय का  कैशमेमो प्राप्त करना कृषको का अधिकार है व कृषको को कैशमेमो उपलब्ध कराना कीटनाशी विक्रेताओं का दायित्व है।

        समस्त कीटनाशक विक्रेताओ को निर्देशित किया जाता है कि कृषको को रसायन के विक्रय पर रसीद अवश्य दे यदि कीटनाशक विक्रेता किसान भाइयो को कैशमेमो, रसीद नही देता है वह विक्रेता कीटनाशी अधिनियम 1968 व नियमावली 1971 का स्पष्ट उल्लंघन करता है उस विक्रेता के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व विक्रेता का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *