अयोध्या: प्राण-प्रतिष्ठा के दिन देशभर में राम रथ यात्रा निकालेगा किन्नर समाज

अयोध्या: प्राण-प्रतिष्ठा के दिन देशभर में राम रथ यात्रा निकालेगा किन्नर समाज

अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार।अयोध्या रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के दिन किन्नर समाज भी देश भर में उत्सव मनाएगा। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान के साथ रामरथ यात्रा भी निकाली जाएगी। यह जानकारी रविवार को उज्जैन से अयोध्या पहुंची जूना अखाड़ा किन्नर समाज की महामंडलेश्वर पवित्रानंद गिरी ने दी। इस दौरान उन्होंने रामजन्मभूमि व हनुमानगढ़ी जाकर दर्शन पूजन भी किया। उन्होंने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में किन्नर समाज को भी आमंत्रित किया गया है। प्रभु श्रीराम एक बार फिर अयोध्या आ रहे हैं, इसी खुशी में देश भर में रामरथ यात्रा निकाली जाएगी। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान के साथ रामलीला का मंचन भी होगा। उन्होंने बताया कि यहां हमारे समाज का एक अखाड़ा है, यहां पर प्रतिदिन पूजा-पाठ होता है। जूना अखाड़ा गुजरात से आई भैरवी नंद गिरी ने कहा कि अयोया ही नहीं पूरे देश में दिवाली जैसा आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भव्य मंदिर में ही रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा नहीं होगी बल्कि हर घर में राम विराजेंगे और हर घर में दिवाली मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *