हाइवे पर लूट करने वाले गैंग के तीन अन्तर्राज्जीय लूटेरे गिरफ्तार

*हाइवे पर लूट करने वाले गैंग के तीन अन्तर्राज्जीय लूटेरे गिरफ्तार*
अयोध्या (क्राइम रिपोर्टर) संतोष कुमार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या द्वारा सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान दिनांक 20.02.2024 थाना रौनाही क्षेत्र मे हाईवे पर गुटखा एवं जर्दा से लदी डीसीएम गाड़ी से लूट की घटना दर्ज की गयी थी जिसके क्रम में थाना स्थानीय पर जिसके अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद स्तर पर वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी व माल की बरामदगी हेतु तीन टीमे गठित की गयी थी, जिसमे थाना रौनाही की दो टीमे एवं SOG अयोध्या टीम को निर्देशित किया गया था । अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद अयोध्या के मार्गदर्शन व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी सदर जनपद अयोध्या के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक थाना रौनाही जनपद अयोध्या के कुशल नेतृत्व में उपरोक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर घटना का सफल अनावरण करते हुये वांछित अभियुक्त गण को बहद ग्राम टिकरिया अयोध्या बस्ती हाइवे मार्ग से समय 11.30 बजे गिरफ्तार कर मुकदमा से सम्बन्धित माल शत् प्रतिशत बरामद की गयी । गिरफ्तार शुदा व्यक्ति बिहार के व्यापारी है जो चोरी / लूट के माल की खरीद फरोक्त करते थे । अभियुक्त गण से बरामद माल गुटखा/जर्दा शिखर पान मसाला की कीमत लगभग 08 लाख रुपये है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *