थाना विभूतिखण्ड पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 01 अदद स्कूटी बरामद
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। थाना विभूतिखण्ड पुलिस टीम द्वारा 01 नफर शातिर चोर विकास सिंह पुत्र अयोध्या सिंह निवासी सुल्तानपुर पूरा कामगार थाना पटरंगा जिला अयोध्या उम्र करीब 29 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की स्कूटी बरामद की गयी। पकड़े गये अभियुक्त के सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अपराध का संक्षिप्त विवरण बताते हुए पुलिस ने कहा कि
दिनांक 24.03.2024 को वादी मुकदमा सचिन कनौजिया द्वारा अज्ञात के विरुद्ध स्कूटी चोरी के सम्बन्ध में थाना विभूतिखण्ड, लखनऊ पर प्र.सू.रि. संख्या 0109/2024 धारा 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया गया। जिसकी विवेचना उ.नि. रामू द्वारा की जा रही थी। विवेचना के क्रम में अथक प्रयासों से 01 शातिर चोर विकास सिंह उपरोक्त को कमता तिराहा सर्विस लेन थाना क्षेत्र विभूतिखण्ड से दिनांक 24.03.2024 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी की एक अदद स्कूटी यूपी 32 एमएम 6729, रंग फालकान ब्लू मैटेलिक, एक्टिवा 6-जी बरामद की गयी। फर्द बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी।

